दहेज ने रोकी शादी, दूल्हे की पहल पर हुआ विवाह:2016 में हुई मोहब्बत लेकिन बाइक पर अटकी बात, लड़के ने बिना दहेज के कर ली शादी - Everything Radhe Radhe

Subscribe Us

Thursday, 31 March 2022

दहेज ने रोकी शादी, दूल्हे की पहल पर हुआ विवाह:2016 में हुई मोहब्बत लेकिन बाइक पर अटकी बात, लड़के ने बिना दहेज के कर ली शादी

 

नवादा में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक जोड़े को वर्ष 2016 में हुई मोहब्बत। परिवार ने 2021 में रिश्ते की बात शुरू हुई। लेकिन दहेज के बाइक के कारण बात नहीं बन पाई। प्रेमी जोड़े ने परेशान हो कर बिना दहेज के ही शादी कर ली।

दरअसल, नरहट के अबगिल निवासी राजकुमार राजवंशी के पुत्र मित्तल राजवंशी की शादी कई माह पूर्व नरहट के ही राजाबीघा गांव निवासी राजेंद्र राजवंशी की पुत्री सुष्मिता कुमारी के साथ शादी तय हुई थी। कई बार शुभ मुहूर्त निकल गया, लेकिन शादी नहीं हुई। जिसे लड़की से शादी होनी थी उसके घर वालों द्वारा बार-बार शादी टलने की वजह समझ नहीं पा रहे थे। जब मित्तल ने अपने स्तर से जानकारी हासिल की तो पता चला कि शादी के रास्ते में दहेज अड़चन बना हुआ है। जिस लड़की से शादी होनी थी उसके पिता बाइक के लिए रुपए का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे। सच्चाई जानकर लड़का हैरत में पड़ गया। फिर उसने बड़ा फैसला लिया और बिना तिलक-दहेज की शादी करने का निर्णय लिया।

उसने समाज के लोगों के जरिए पिता को अपने निर्णय से अवगत कराया। साथ ही लड़की वालों तक सूचना भिजवा दिया कि शादी होगी और वह भी बिना किसी प्रकार के लेन-देन के। लड़के के इस फैसले से दोनों पक्ष के लोग पहले तो आश्चर्य में डूबे फिर शादी के लिए सहमत हो गए। सीतामढ़ी स्थित राजवंशी ठाकुरबाड़ी में दोनों का दहेज मुक्त विवाह हुआ।

लड़का के पिता शादी से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि दहेज मुक्त शादी होनी चाहिए। बेटे के फैसले पर नाज है। मित्तल ने बताया कि जनवरी के 2016 में लड़की से मोहब्बत हुई थी। दोनों एक ही थाना क्षेत्र के थे। धीरे-धीरे प्यार के सिलसिला बढ़ते गया और हम दोनों ने शादी करने को लेकर 2019 में तैयार हो गए थे। 2021 में रिश्ता की बात चली और मोटरसाइकिल के कारण रिश्ता टूट गया। हम लोगों की बेचैनी बढ़ी और भाग कर शादी करने का निर्णय ले लिया था। लेकिन इसी बीच मेरे पिता ने हमारी बात मान ली और हम दोनों की शादी संपन्न कराया।


No comments:

Post a Comment