Bhojpuri Song: नीलम गिरी को गर्लफ्रेंड बनाने के लिए Arvind Akela ने की कड़ी मशक्कत, जानिए कैसे इम्प्रेस हुईं एक्ट्रेस - Everything Radhe Radhe

Subscribe Us

Friday, 3 June 2022

Bhojpuri Song: नीलम गिरी को गर्लफ्रेंड बनाने के लिए Arvind Akela ने की कड़ी मशक्कत, जानिए कैसे इम्प्रेस हुईं एक्ट्रेस

 

Bhojpuri news: अरविंद अकेला के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने में सुर से सुर मिलाए हैं. तो वहीं नीलम गिरी ने इस वीडियो में अपनी बलखाती अदाओं से दर्शकों का दिल घायल किया है.

A Girlfriend Banbu Ka Bhojpuri Song 2022: सोशल मीडिया पर काफी दिनों से नीलम गिरी और अरविंद अकेला (Arvind Akela) का एक गाना धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. अरविंद नीलम को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए खूब मशक्कत करते नजर आ रहे हैं. साल 2021 में रिलीज हुआ यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर धमाल मचाता नजर आ रहा है. अरविंद अकेला के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने में सुर से सुर मिलाए हैं. तो वहीं नीलम गिरी ने इस वीडियो में अपनी बलखाती अदाओं से दर्शकों का दिल घायल किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से छाया हुआ है.

इस गाने का टाइटल दिया गया है गर्लफ्रेंड बनबू का. यह सवाल अरविंद कर रहे हैं आपकी गोरी मैम नीलम गिरी से. देखें नीलम किस तरह इस वीडियो में अपने हाई फैशन एटीट्यूड के साथ अरविंद को अपने इशारों पर नचाती नजर आ रही हैं. नीलम गिरी की ताबड़तोड़ अदाएं फैंस के दिलों को मदहोश कर रही हैं.
 
 
इस मजेदार गाने के लिरिक्स आरआर पंकज ने लिखे हैं. तो वहीं इस गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. इस गाने को अभी तक 58 लाख 10 हजार 227 लोग देख चुके हैं. साथ ही 117 हजार लोगों ने इस गाने पर अपना प्यार लुटाया है. इस गाने के आखिर में बड़ी ही मुश्किल से नीलम गिरी ने आखिर में जाकर अरविंद पर प्यार लुटाया है जिसको देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं.

No comments:

Post a Comment