Chandra Grahan 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च महीने में लगेगा। जानें चंद्र ग्रहण की डेट, टाइमिंग, कहां-कहां आएगा नजर व अन्य खास बातें-
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा:ज्योतिष गणना के अनुसार, 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा। फाल्गुन पूर्णिमा 15 मार्च 2025 को है। इस दिन ही होली है।
चंद्र ग्रहण का समय: चंद्र ग्रहण का समय 14 मार्च को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है।
क्या भारत में चंद्र ग्रहण आएगा नजर: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस वजह से देश में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
किन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण:नासा की वेबसाइट के अनुसार, 2025 का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, वेस्टर्न यूरोप, वेस्टर्न अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल:चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। लेकिन जब चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आता, तब सूतक काल मान्य नहीं होता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान-
1. चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ की मनाही होती है। ग्रहण काल तक मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति छूना वर्जित है।
2. चंद्र ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव बढ़ जाता है, ऐसे में इस दौरान खाना न ही बनाना चाहिए और न ही सेवन करना चाहिए। हालांकि प्रेग्नेंट महिलाएं, बीमार व्यक्ति व बच्चे जरूरत पड़ने पर भोजन कर सकते हैं।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए और न ही नुकीली चीजों का प्रयोग करना चाहिए।
No comments:
Post a Comment